फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूसरे के सहारे चल रहे विकास भवन के 11 विभाग

विज्ञापन
बागपत विकास भवन में खाली पड़ा जिला विकास अधिकारी का कार्यालय - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- एक अधिकारी पर कई विभागों का चार्ज होने के लाभकारी योजनाएं हो रही प्रभावित
विज्ञापन

- अफसरों की तैनाती नहीं होने के कारण कर्मचारी भी लाभार्थियों के साथ हीलाहवाली करते नजर आते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तबादले और सेवानिवृत्ति होने के बावजूद जिले भर में उच्च अधिकारियों के खाली हुए 11 पदों पर तैनाती नहीं हो पाई है। इस कारण विकास भवन में संचालित 11 विभाग एक दूसरे के सहारे चल रहे है। इसका नतीजा यह है कि इन विभागों से जुड़े फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक अधिकारी के पास कई विभागों का चार्ज है, जिस कारण योजनाएं भी प्रभावित हो रही है।
शासन की लाभकारी योजनाएं संचालित है, जिनके सुचारु संचालन और हरेक पात्र तक लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों को सौंपी जाती है। मगर, जिले में कुछ विभाग ऐसे है, जिन्हें संचालित करने के लिए पिछले कई माह से अफसर ही तैनात नहीं है। इस कारण योजनाओं के संचालन में जनपद पिछड़ता जा रहा है। 11 विभागों में अधिकारियों की तैनाती नहीं होने के कारण यहां आने वाले फरियादी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए दर-दर भटकते नजर आते है। काम न रुके, इसके लिए कई अधिकारियों को दूसरे विभागाें की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। मगर, फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण पिछड़ रहा है।
विज्ञापन

एक अधिकारी संभाल रहे कई विभाग
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त जिला विकास अधिकारी के साथ एक ब्लाक का चार्ज संभाल रहे है तो जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा जिला प्रोबेशन और जिला दिव्यांजन कल्याण विभाग का चार्ज संभाल रही है। इसके अलावा उपनिदेशक कृषि के पास जिला कृषि अधिकारी का चार्ज है।
इन विभागों में तैनात नहीं अधिकारी
समाज कल्याण विभाग, जिला विकास अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, जिला बचत अधिकारी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, तीन बीडीओ में अधिकारी तैनात नहीं है।
विज्ञापन

विकास भवन में संचालित विभागों में अफसरों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही शासन से कई विभागों के अधिकारी तैनात होने वाले है। - रंजीत सिंह, सीडीओ बागपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें