फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 104 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मंगलवार को नगर से लेकर देहात तक पुलिस चुस्त रही। बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 104 वाहनों के चालान किए। बालैनी पुलिस ने 45 वाहनों के चालान, खेकड़ा में 30, बड़ौत में 23 व अग्रवाल मंडी टटीरी पुलिस चौकी ने छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मंगलवार को बबलू उर्फ बलराज निवासी पाबला को दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कस्बे से छह युवकों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की कार्रवाई की गई है। छपरौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सहन्सर पाल पुत्र खिलाड़ी निवासी गांव कूर्डी को दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उधर बिनौली पुलिस ने चैकिंग के दौरान बरनावा चौकी से एक गाड़ी महिंद्रा पिकअप से तीन भैसों को क्रूूरता पूर्वक पैर व मुंह बांधकर ले जाते हुए बिलाल पुत्र बली मौहम्मद निवासी खेड़ी थाना सरूरपुर मेरठ व दानिश पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम बरनावा थाना बिनौली को गिरफ्तार किया है। उधर थाना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान वंदना चौक से शुभम चौहान पुत्र सूरजभान निवासी सिसाना को चोरी की एक फर्जी नंबर प्लेट लगी स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। दीपक पुत्र नरेश निवासी निरोजपुर को चोरी की साईकिल व गैस सिलिंडर(एलपीजी) के साथ गिरफ्तार किया है। उधर सोनू पुत्र साधू को एक पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मारपीट करने का आरोप लगाया
चांदीनगर/छपरौली। जुल्फिकार की बकरी पड़ोसी के खेत में गेंहू की फसल खाने लगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई। मारपीट में जुल्फिकार व उसका भाई अनीस गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचीफ पुलिस ने घायलों को खेकड़ा सीएचसी भर्ती कराया। उधर सिनौली गांव के अंकित पुत्र रणधीर ने थाना पर तहरीर देते हुए गांव के ही दो युवकों पर गाली गलौच करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें