फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास भूमिका में होंगी सारा अर्जुन, होली के बाद शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी पहचान बना चुकी सारा अर्जुन फिल्म सांड़ की आंख में भी खास भूमिका में नजर आएगी। शूटर दादी चंद्रो तोमर की पोती शेफाली के किरदार में वह फिल्म का हिस्सा होंगी। होली के बाद होने वाली शूटिंग में सारा अर्जुन पर फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जाने हैं।
विज्ञापन

सारा अर्जुन ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरूआत एकता कपूर की फिल्म एक थी डायन से की। उनके मासूम चेहरे को फिल्म में खूब पसंद किया। इसके बाद वह कई टीवी सीरियल, विज्ञापन फिल्मों और फिल्मों में नजर आई। ऐश्वर्या राय की फिल्म जज्बा में भी सारा के अभिनय को सराहा गया। निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म सांड़ की आंख के लिए भी सारा अर्जुन को चुना गया है। शूटर दादी चंद्रो तोमर की पोती शेफाली की भूमिका में सारा अर्जुन होंगी। शेफाली के शूटिंग सीखने और फिर खेल छोड़ देने के दृश्यों को इस फिल्म में दिखाया जाएगा। सारा के हिस्से के कई सीन फिल्माएं जा चुके हैं। होली के बाद अब उनके हिस्से की शूटिंग होगी।


दक्षिण भारतीय फिल्मों में अधिक काम
बागपत। सारा अर्जुन ने दक्षिण भारत की फिल्मों में सबसे अधिक काम किया है। वहां पर सारा के अभिनय को सराहा गया और नेशनल अवार्ड के लिए भी नोमिनेट किया।

शूटर दादी चंद्रो तोमर से मिलने पहुंची
बागपत। जौहड़ी में शूटिंग के लोकेशन पर पहुंचने के बाद वह शूटर दादी चंद्रो तोमर के आवास पर उनसे मिलने पहुंची। सारा के साथ उसके माता-पिता भी पहुंचे और गांव के विषय में जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें