फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघावली उपकेंद्र से जुडे आठ-दस गांवों में दो दिन रहेगी बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर स्थित 33 केवी उपकेंद्र से जुड़े आठ-दस गांवों में दो दिन बिजली आपूर्ति मंगलवार से ठप रहेगी। ऊर्जा निगम की ओर 17 दिन से फूंके ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्रवाई की जाएगी। इसमें दो दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

15 फरवरी को सिंघावली अहीर स्थित 33 केवी उपकेंद्र में रखा ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। इससे गांवों में बिजली की समस्या पैदा हो रही है। ऊर्जा निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था कर लोगों को बिजली सप्लाई की हुई है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी न पहुंचे। अधिशासी अभियंता विद्युत राजीव कुमार ने बताया कि फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी। उपकेंद्र से जुड़े आठ से दस गांवों में मंगलवार और बुधवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान दिन और रात बिजली सप्लाई नहीं होगी। निगम के कर्मचारियों द्वारा सुबह ही काम शुरू कर दिया जाएगा। निरंतर ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कार्य किया जाएगा। दो दिन में उम्मीद है कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पूर्व की भांति बिजली सप्लाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें