फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 76 हजार किसानों का डाटा लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले में 76 हजार किसानों का डाटा लॉक किया। इनमें 65 हजार कृषकों को योजना में लाभ मिल गया है। बाकी को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य तेजी के साथ चल रहा है। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में भी डाटा फीड किया जा रहा है। डीएम पवन कुमार ने कॉलेज में पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आचार संहिता लगने से पहले जिले के सभी किसानों को, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हैं, उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। डीएम पवन कुमार ने कर्मचारियों के अवकाश को भी निरस्त कर डाटा फीडिंग कराने के लिए निर्देशित किया है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में भी पात्र किसानों का डाटा को फीड कराने की जिम्मेदारी दी। शनिवार को डीएम ने पहुंचकर इसका निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ किया तो जिले के 65 हजार कृषकों को दो हजार रुपये की प्रथम किश्त मिल गई है। बाकी किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य तेजी से करने के लिए निर्देशित किया। विभाग की ओर से 76 हजार किसानों का डाटा लॉक किया । सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी कर्मचारियों को रविवार और सोमवार को किसानों के डाटा फीड कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें