बागपत। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन सम्मान योजना से 18 से 40 वर्ष तक की आयु के लोगों को लाभ मिलेगा। लोकवाणी और जनवाणी केंद्रों पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 55 से 200 रुपये के बीच में उम्र के हिसाब से अंशदान जमा करना होगा। इसके बाद 60 वर्ष पूरी करने के बाद तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में लाभार्थी को मिलेगा। इसके लिए सरकार ने नियम और योजना के गजट से सभी अधिकारियों को अवगत कराया। योजना का लाभ लेने के लिए प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। ब्लॉक में जहां आवेदन का कार्य कराया जा रहा है, वहीं लोकवाणी और जनवाणी केंद्रों पर भी लोग अपना पंजीकरण करा रहे हैं। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि बीडीओ को इसके लिए निर्देशित किया। वहीं लाभार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। सभी लाभार्थियों का फीडिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को रविवार के अवकाश में भी कार्य करने के लिए निर्देशित किया।