बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में पूर्व फौजी हरेंद्र सिंह के आवास पर ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें पूर्व सैनिक और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की। शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पंचायत में निर्णय लिया कि सरकार शीघ्र युद्ध की तैयारी करें गांव के प्रत्येक घर से एक यूनिट खून सैनिकों के लिए दिया जाएगा। इसके लिए जल्द गांव में रक्तदान शिविर लगेगा। प्रत्येक घर से एक यूनिट खून सैनिकों के लिए देने का आह्वान किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सैनिक राहत कोष के लिए धन के साथ-साथ खून की भी आवश्यकता है। गांव के लोग इसके लिए तैयार है। पूर्व फौजी रविंदर सिंह, पूर्व फौजी विक्रांत नैन, हरेंद्र सिंह फौजी, सोहनवीर सिंह, मुरसलीम, देवेंद्र, सुधीर सिंह, जगत सिंह, वकील अहमद, डॉ. वीरेंद्र सिंह, ओम प्रताप, हरिओम सिंह, संदीप चौधरी, सुखबीर सिंह, रमेश पांचाल, धूम सिंह प्रधान, सोनू हसन मौजूद रहे।
ककड़ीपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च निकाला । इसमें आजाद प्रधान, उमेश पंवार, इंदर पंवार, मनोज, अरविंद, ओमवीर, संजय, मास्टर सुरेश पाल मौजूद रहे। खेड़की गांव में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान का पुतला फुंका। शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें आशीष प्रधान, मनोहर, मनोज, राधेकृष्ण, अनुज, प्रमोद, प्रवीण मौजूद रहे।
शहीदों के परिजनों को सौंपा 51-51 हजार का चेक
बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल, काठा के चेयरमैन आनंद चौधरी ने स्कूल की ओर से शामली निवासी शहीद अमित कुमार और बनत निवासी शहीद प्रदीप कुमार के परिजनों को 51-51 हजार रुपये का चेक सौंपा। परिजनों को आश्वासन दिया कि बच्चों की पढ़ाई में वह हमेशा सहयोग करेंगे। बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने में भी वह साथ रहेंगे। स्कूल शिक्षकों ने भी शहीदों के परिजनों को सांत्वना दी और भरोसा दिया कि वह उनके साथ हैं। शहीद प्रदीप के बेटे सिद्धार्थ से बातचीत की। कहा कि प्रतियोगिता की तैयारी करें और पिता की तरह नाम रोशन करें। जब भी दिल्ली या फिर अन्य स्थानों पर पढ़ाई में सहयोग की जरूरत पड़ेगी तो वह हमेशा साथ खड़े नजर आएंगे। शहीदों के चित्रों पर पुष्पार्पित किया। इसमें प्रधानाचार्य श्याम रत्न, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा, संजीव त्यागी, सुनील पहलवान, देव गौतम, पंकज त्यागी, पंकज कुमार, अरशद, खुर्शीद अहमद, नितिन जैन, शिवानी शर्मा, ज्योति शर्मा, सोनिया चौधरी, सीमा शर्मा, प्रवीन डागर, नीरा अर्मित, शिखा त्यागी, सविता धामा, राजेश शर्मा, रश्मि त्यागी, शालू, वर्षा त्यागी, श्याम शुक्ला आदि मौजूद रहे।