दोघट (बागपत)।
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली के पास स्विप्ट कार ने बाइक में टक्कर मारी दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हुआ है। उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव निवासी राममेहर पुत्र मांगेराम पल्सर बाइक पर सवार होकर बुढ़ाना से अपने गांव लौट रहा था। जब वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शेषनाग मदर बामनौली के पास पहुंचा तो सामने से आ रही स्विप्ट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राममेहर घायल हो गया। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।