फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 शिकायतों में से एक का भी निस्तारण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान 84 शिकायतें आई, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

तहसील दिवस में धर्मपाल निवासी ककौर ने शिकायत की कि प्रार्थी छप्पर डालकर रहता है। 5 फरवरी को उसके छप्पर में आग में सारा सामान जल गया, लेकिन आग लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुड़ीर् निवासी सरदार सिंह, सचिन, राजीव, हिमांशु आदि ने शिकायत की कि अभी तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हुआ है। आजाद नगर निवासी, बबली, कंवर पाल, सहेंद्र, पवन, जगबीर, कर्ण, उदयवीर, कपिल अग्रवाल, रामकुमार, महक सिंह आदि ने शिकायत की कि आजाद नगर में बन रही सड़क में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। शबगा गांव निवासी सुखबीर, वियजपाल, ब्रह्म सिंह, धर्मेंद्र, सुखबीरी आदि ने शिकायत की कि जो जलनिकासी का नाला बनाया है, वो बीच में ही छोड़ दिया, इससे फसल बर्बाद हो रही है। रंछाड़ गांव निवासी रविंद्र हट्टी, ओमपाल, राजीव, सुंदर, प्रेमपाल आदि ने शिकायत की कि बामनौली से रंछाड़ का लिंक मार्ग का पुन: निर्माण कराया जा रहा है। उस सड़क के बीच में पुलिया बनाई जाए, ताकि पानी का कटान न हो सके। इसमें एडीएम अनिल कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि प्रशांत कुमार, पीडी एमएल पटेल, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, तहसीलदार प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें