रमाला (बागपत)।
नेपाल में हुई द्वितीय इंडो नेपाल मैचुअल स्पोर्ट मीट 2019 में बूढ़पुर गांव के पहलवान नवदीप ने स्वर्ण पदक जीता। ग्रामीणों ने पहलवान नवदीप और नितिन को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
ोच विवेक मलिक और गौतम तोमर ने बताया कि 31 जनवरी से तीन फरवरी तक नेपाल में चली प्रतियोगिता में बूढ़पुर गांव निवासी नवदीप तोमर पुत्र राजबीर सिंह और नितिन तोमर ने कुश्ती में भाग लिया। उन्होंने बताया कि पहलवान ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मंगलवार को गांव लौटने पर पहलवान का ग्रामीणों ने स्वागत किया। रमाला गेट से गांव तक ट्रैक्टरों के काफिले के साथ दोनों पहलवानों को ले गए। फूल मालाओं से पहलवानों को लाद दिया। उन्होंने बताया कि नवदीप ने विदेश में देश का परचम लहराया है। इससे पहले भी उसने कई पदक जीते। उन्होंने बताया कि गांव के पहलवान नितिन तोमर ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर गांव वालों ने पहलवान नवदीप और नितिन तोमर का पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान विकास कुमार, विजयपाल, नहार सिंह, संत कुमार, ओमवीर, जगवीर, ब्रजपाल सिंह, राजवीर सिंह, सचिन, सत्यवीर. विकास तोमर, उज्ज्वल तोमर, प्रदीप तोमर, संदीप तोमर आदि रहे।
अविश ने नेपाल में जीता गोल्ड मेडल
बागपत। नेपाल में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अविश चौधरी ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गांव पहुंचने पर स्वागत किया। ग्राम प्रधान प्रवीण चौधरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता एक से तीन फरवरी तक नेपाल में चली । इसमें अविश ने भाग लिया। इसमें गोल्ड मेडल जीता। ग्रामीणों ने 11 हजार रुपये से सम्मानित किया। इसमें राजपाल सिंह, महावीर सिंह, राममेहर सिंह, ओमपाल सिंह, अजब सिंह मौजूद रहे।