फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन देरी से पहुंचने से यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते दिल्ली शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप न होने से यात्रियों को ट्रेन लेट होने के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को दिल्ली से सुबह 11 बजे के बजाय हरिद्वार जाने वाली यात्री ट्रेन 54475 समय से 3 घंटे की देरी से करीब दो बजे खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सर्दी में यात्रियों को भारी परेशानी उठाकर ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों में रेलवे विभाग के प्रति आक्रोश है। यात्री रोहित सिंघल, संदीप, विकास, प्रवीन, सुनील, सलीम, विनोद, राजेश, सुमित, प्रमोद आदि ने रेलवे विभाग से ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें