फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र की खामियां दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने फैजपुर निनाना गांव में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिली खामियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया है। कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर लिखा है कि जो टाइल्स लगाई गई है, उसमें कई स्थानों पर ज्वाइंट सही प्रकार से नहीं भरे गए हैं। फिनिशिंग समुचित नहीं है। शीशे भी गलत लगाए गए हैं। चारदीवारी का प्लास्टर भी कुछ स्थानों पर खराब एवं टूटा हुआ पाया गया था।
विज्ञापन


दूसरे और चौथे सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग
बागपत। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एमपी सिंह जिले के नौ विभागों के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रत्येक माह द्वितीय एवं चतुर्थ सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। सूचनाएं शुक्रवार तक उपलब्ध करानी होगी ताकि रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस माह 14 जनवरी को वीडियो कांफ्रेसिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें