फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में 43.75 लाख के विकास कार्य को हरी झंडी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। पिलाना ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में 43.75 लाख रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी मिली। इसमें साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया।
विज्ञापन

पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में बीडीसी बैठक हुई। इसमें ब्लॉक प्रमुख ने ब्लॉक द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मीटिंग में क्षेत्र पंचायत और मनरेगा से गांवों में खंड़जा, नाले, सौर ऊर्जा लाइट, कब्रिस्तान और श्मशान घाट के विकास के लिए 43 लाख 75 हजार रुपये के प्रस्ताव पास किए। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने यहां समान रूप से विकास कार्य कराए। किसी के साथ भेदभाव न करें। सरकार द्वारा लोगों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। अपने गांवों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि साफ सफाई रहने से बीमारी के फैलने का खतरा कम रहता है। इसमें बीडीओ कृपाल सिंह, आरिफ ठाकुर, सुधीर रुहेला, नितिन राणा, ठाकुर दीपक तोमर, रोहित यादव, मोनू यादव, नाजिम प्रधान, यामीन प्रधान, अख्तर, अशरू, शिवकुमार, अनीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें