बड़ौत (बागपत)।
विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मंगलवार को एक दिवसीय बालिका कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमेें विजेता विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बड़ौत की टीम को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस टूर्नामेंट का शुभारंभ कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, मैनेजर मीनाक्षी पंवार व संचालक अंकित पंवार ने संयुक्त रूप से किया। संचालक अंकित पंवार ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र मेें लड़कों की बराबरी कर रही है। चाहे खेलकूद हो या फिर पढ़ाई का क्षेत्र। बालिकाओं के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए कांप्लेक्स पर टूर्नामेंट कराती है। टूर्नामेंट में बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, शामली, लोनी, गाजियाबाद की टीम ने भाग लिया। टूर्नामेंट में उद्घाटन मैच लोनी और गाजियाबाद के बीच हुआ। इसमें गाजियाबाद की टीम 15-12 के अंक से विजयी रही। दूसरा मैच बागपत और शामली के बीच हुआ। इसमें शामली की टीम 10-7 के अंक से विजयी रही। तीसरा मैच बड़ौत और गाजियाबाद के बीच हुआ। इसमें बड़ौत की टीम 17-14 के अंक से विजयी रही। चौथा मैच खेकड़ा और शामली के बीच हुआ। इसमेें खेकड़ा की टीम 14-10 के अंक से विजयी रही। अंतिम मुकाबला विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बड़ौत की टीम का मुकाबला खेकड़ा के साथ हुआ। इसमें विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बड़ौत की टीम 15-13 के अंक से विजयी रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को संचालक ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान नितेश, मनीष, दीपक, आशीष, फईम आदि का योगदान रहा।