फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रविवार को नगर के कई स्कूली संस्थाओं मेें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर भगवान गणेश को याद किया और उनकी प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, प्रबंधक विक्रम तोमर व रणपाल ने किया। छात्राओं ने गणपति बप्पा मोरया सहित अनेकों भक्ति गानों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए और गणेश जी की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया। संचालन रणपाल ने किया। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष प्रो. डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. आरपीएस तोमर ने बच्चों को गणेश जी के जन्म से जुड़ी जानकारी दी। बच्चों ने भजन-कीर्तन के अलावा एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी। संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। उधर कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल मेें प्रधानाचार्य अजय शर्मा व राव फारूख अहमद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों व शिक्षकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा बाद मेें मलकपुर रोड स्थित पूर्वी यमन नहर में गणेश की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें