फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक कर्मियों में तकनीकी ज्ञान का मिला अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डाकघरों में समय से पहले काउंटर बंद किए जा रहे हैं। डाक कर्मियों को तकनीकी ज्ञान का अभाव है। दस रुपये का पोस्टर ऑडर और टिकटों का अभाव है। टटीरी में जुलाई से कंप्यूटर खराब है, इसे ठीक नहीं कराया। डाक विभाग के अपर प्रवर अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बागपत और टटीरी में समय से पहले काउंटरों को बंद करने, कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी न होने की सहित विभिन्न बिंदुओं पर मंडल सहित केंद्र के डाक अधिकारियों से शिकायत की । मंडल के अपर प्रवर अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने 12, 13 और 14 सितंबर तक दोनों डाकघरों की जांच की। इसमें उन्हें लापरवाही का भंडार मिला। बागपत और टटीरी डाकघर में डाक टिकट और सामग्री बिक्री का समय नौ से पांच बजे तक, रजिस्ट्री, पार्सल की बुकिंग का समय नौ से तीन बजे, स्पीड पोस्ट बुकिंग नौ से सवा तीन, साढ़े तीन बजे, पोस्टल आर्डर की बिक्री नौ से साढे़ तीन और भुगतान भी है। समय से पहले डाकघरों को बंद कर दिए जाते हैं। कर्मचारी प्रशिक्षित नहीं है, तीन माह से टटीरी में कंप्यूटर बंद मिला। इस कारण डाक लिफाफे, पोस्टल आर्डर, डाक टिकट की बिक्री नहीं हुई। जांच में उन्हें कर्मचारियों का व्यवहार भी अच्छा नहीं मिला। कर्मचारियों को तकनीकी ज्ञान नहीं था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट मंडल प्रवर अधीक्षक को अपनी रिपोर्ट सौंपी। पवन तिवारी ने बताया कि इस तरह का मामला सभी पोस्ट ऑफिसों में चल रहा है। सभी में नियमों से कार्य कराने पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें