बड़ौत (बागपत)। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम ने नगरपालिका क्षेत्र मेेें खुले में शौच मुक्त होने व अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। ओडीएफ की टीम ने शनिवार को दूसरे दिन भी नगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। टीम ने गुराना रोड, बड़का रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, वाल्मीकि बस्ती के साथ अन्य जगहों का निरीक्षण किया। टीम में शामिल ऑडिटर रवि कांत स्वाइन ने बताया कि नगर में कई जगहों का निरीक्षण किया और कार्यों को परखा। इस दौरान जब इस टीम से मिलने के लिए नगर के सभासद नगरपालिका पहुंचे तो उन्हें टीम से मिलने से इंकार कर दिया। इस पर सभासदों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि टीम के साथ बातचीत करने का प्रावधान दिया गया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मौके पर सफाई निरीक्षक सुशील कुमार शर्मा, पोपीन कुमार, सुरेंद्रपाल सैनी आदि रहे।
सभासद ने शिकायत की
बड़ौत। नगर पालिका की वार्ड नंबर 23 की सभासद जाहिदा ने डीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि जो स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगरपालिका में आडिट अधिकारी लखनऊ टीम के सदस्य व स्वचछ भारत मिशन के कार्यक्रम द्वारा किया जा रहा है, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन व मेरे वार्ड में कोई कार्य नहीं कराया । दो दिन पहले ही मोबाइल शौचालय खडे़ किए हैं। इतना ही नहीं इस विकास को लेकर आडिट अधिकारियों से मिलने गए तो उन्हें अधिकारियों से नहीं मिलने दिया। उन्होंने इसकी जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा पालिका के कर्मचारियों ने उन्हेें और बेटे के खिलाफ एफआईआर कराने की धमकी दी।