फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल में ग्रामीणों का 12वें दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

भड़ल गांव में चर्म शोधन इकाइयों को लेकर ग्रामीणों का चल रहा धरना 12वें दिन भी जारी रहा। एसडीएम ने ग्रामीणों द्वारा गठित की गई पांच सदस्य समिति को पांच दिन में गांव के बाहर जमीन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रामीणों ने 26 सितंबर को होने वाली महापंचायत की तैयारियां शुरू कर दी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन ग्रामीणों के आंदोलन को हल्के में ले रहा है। गांव के बीचो बीच चल रही चर्म शोधन इकाइयों को स्थानांतरित नहीं कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। यदि प्रशासन ने 25 सितंबर तक इकाइयों को गांव से बाहर स्थानांतरित नहीं कराया तो 26 सितंबर को होने वाली महापंचायत में उग्र आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीणों ने महापंचायत की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं एसडीएम बड़ौत ने ग्रामीणों द्वारा गठित पांच सदस्य कमेटी को पांच दिन में गांव के बाहर जमीन तलाश को कहा है। जमीन मिलने के बाद इकाइयों को तुरंत स्थानांतरित कराया जाएगा। इसमें मास्टर सत्यवीर सिंह, प्रधान देवेंद्र राणा, पूर्व प्रधान बिजेंद्र, डॉ. भवानी सिंह, सुमेर पाल, बाबा भोल्लर, जितेंद्र राणा, बिनेश राणा, अशोक, सुधीर, सुरेश, मास्टर सुखवीर सिंह, कालू राम, रमेश राणा, रामपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, राजकुमार अहलावत, राजीव प्रधान, प्रमोद, प्रेम सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र, अक्षय राणा, विक्रम राणा, पूर्व प्रधान कृष्णपाल राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें