फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने फल और सब्जी के स्टॉल लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में मंगलवार को फल सब्जियों का स्वस्थ जीवन में महत्व विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न फल और सब्जियों से मिलने वाले स्वास्थ्य उपयोगी अवयवो, विटामिंस आदि के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ज्ञान वर्धक होता है। इस में कक्षा छह की अदिति और राशि ने सेहत का ख्याल रखने के लिए अपने भोजन में पौष्टिक तत्वों से भरपूर फलो का सेवन करने का संदेश दिया। कक्षा सात की ख़ुशी और वंशिका ने आंख की रोशनी बढ़ाने के लिए अंगूर व पपीता, चर्म रोगों से बचने के लिए अमरूद तथा दांत मसूड़ों की तकलीफ के लिए संतरे का सेवन करने की जानकारी दी। कक्षा आठ से शगुन और पलक ने शाकाहार को स्वस्थ जीवन का आधार बताकर विभिन्न फलो में विद्यमान विटामिंस के स्रोत की जानकारी दी। कक्षा नौ से साक्षी और निकेता ने विभिन्न सब्जियों का सेवन करने से शरीर को मिलने वाले अवयव की जानकारी दी। इस दौरान छात्र छात्राओं ने फल सब्जियों को काटकर सलाद के रूप में प्रदर्शित किया। संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें