बागपत। विकास भवन सभागार में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आकाशवाणी नजीबाबाद ने संकल्प अपना स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया। स्वच्छता अभियान पर आधारित 52 एपिसोड की रेडियो कार्यक्रम श्रंखला का शुभारंभ किया ।
डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सर्वप्रथम खुले से शौच मुक्त जनपदों में से बागपत चौथे स्थान पर रहा है। उन्होंने प्रधानों को गांव को साफ स्वच्छ रखने के अपील की। कहा कि अगर गांव साफ होगा स्वच्छ होगा तो गांव के लोग रोग मुक्त होंगे। किसी भी प्रकार की बीमारी उत्पन्न नहीं होगी। गांव के आने जाने वाले रास्ते पर कूड़ा करकट नहीं होना चाहिए। मुख्य द्वार के आसपास पौधरोपण और मार्ग अच्छे रहने चाहिए। उन्होंने कहा खुले से शौच मुक्त का तभी हमारे जनपद को लाभ पहुंचेगा जब सभी लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे। संकल्प लेंगे ना गंदगी करेंगे ना करने देंगे। गांव में कहीं भी पानी नहीं रुकना चाहिए। जनपद खुले से शौच मुक्त है, इसी क्रम में आकाशवाणी नजीबाबाद ने 52 कड़ी की रेडियो श्रंखला का शुभारंभ किया।
सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहां की गांव में साफ स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव जाकर स्वच्छता की वीडियो को ग्रामीण को दिखाया जा रहा है। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इसमें परियोजना निदेशक एमएल पटेल, डीडीओ हुब लाल, डीपीआरओ आलोक शर्मा, आकाशवाणी प्रमुख मनजीत कौर, विक्रांत चौधरी, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष रामपाल धामा सहित अन्य अधिकारी और प्रधान मौजूद रहे।