फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में 16 घंटे रही बिजली ठप, लोगों के बीच नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में 16 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम आपूर्ति ठप हो गई जो बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे तक ठप रही। रात में बिजली न आने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि जब तक बिजली आपूर्ति ठेकेदारों को हाथों में गई है तब से परेशानी हो रही है। मुकेश रूहेला, विजय मानव, कृष्ण, पूर्व सभासद सुनील चौधरी ने ऊर्जा निगम से बिजली सप्लाई में सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि आए दिन बिजली आपूर्ति ठप रहती है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम ने अगर सुधार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।

पेंशन अदालत में होगा समस्या का समाधान
बागपत। जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के जिलाध्यक्ष रिसालदार मेजर शीशपाल सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को मेरठ छावनी में पेंशन अदालत का आयोजन होगा। पूर्व सैनिकों को कोई पेंशन में विसंगति या त्रुटि हो उसका समाधान होगा। ड्यूटी से संबंधित सभी अभिलेख उन्हें समय से उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन


पांच दिन में नियम-आदेश की प्रतिलिपियां उपलब्ध कराने के निर्देश
बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया केंद्रीय सूचना आयोग ने प्रवर डाक अधीक्षक को सुनवाई के दौरान नियम, आदेशों की प्रतिलिपि पांच दिन में सूचना आवेदक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि बिना वजह आवेदक को किया जा रहा है परेशान। जिस पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण की रथ यात्रा आज
अग्रवाल मंडी टटीरी। सभासद राजीव गोयल ने बताया कि श्री राधा कृष्ण ठाकुर द्वारा मंदिर समिति की श्रीकृष्ण की भव्य रथ यात्रा शुक्रवार को निकाली जाएगी। इसमें झांकियां, भजन कीर्तन होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें