बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-कोताना मार्ग अब इतना जर्जर हो चुका है कि उस पर पैदल चलना भी दुश्वार है। ऊपर बरसात से मार्ग पर जल भराव व कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार को कोताना रोड पर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द मार्ग के निर्माण की मांग उठाई।
बृहस्पतिवार को काफी लोग समाजसेवी वेदपाल व संजीव तोमर के नेतृत्व में कोताना रोड पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वेदपाल का कहना था कि यह मार्ग कोताना, जागोस, बोहला, लुहारी, जौनमाना, ढिकाना सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने का काम करता है, लेकिन पिछले एक साल से यह मार्ग जर्जर हो चुका है। मार्ग मेें बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालकों के साथ हादसे हो रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। संजीव तोमर ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण को लेकर भूतपूर्व सैनिक व समाजसेवी सुखदेव पंवार कई बार पीडब्ल्यूडी के अफसरों से मिल चुके हैं, लेकिन मात्र आश्वासन ही दिया जाता है। इस मार्ग पर अब बरसात के चलते जल भराव व कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिस कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन घंटों तक जाम लगा रहता है। उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों मेें गौरव, सचिन, प्रताप, कपिल, आजाद, मोनू, विजय, सुभाष, संजीव, धीरज, शरद, प्रमोद आदि शामिल रहे।