फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हड़ में बनेगा 220 केवीए का बिजली घर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में 220 केवीए का बिजली घर स्वीकृत हुआ है। बिजलीघर आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा। इसके बनने से बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

132 केवीए बिजली घर कान्हड़ ओवरलोड है, जिस कारण क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है। बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासी 220 केवीए बिजलीघर की मांग लंबे समय से कर रहे थे। पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन के एसडीओ विकास त्यागी ने बताया कि कान्हड़ में 220 केवीए बिजलीघर को स्वीकृति मिली है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिजलीघर आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा। जल्दी ही शासन से धन आवंटित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजलीघर बनने से विद्युत कटौती की समस्या से छुटकारा मिलेगा। क्षेत्र में विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से हो सकेगी। इस बिजलीघर के लिए छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह काफी दिनों से प्रयासरत थे। इसमें उनका काफी योगदान है। बिजलीघर को स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है। क्षेत्र के पप्पन राणा, देवेंद्र राणा, मास्टर महेंद्र सिंह राठी, राजेंद्र सिंह, डॉ. विनोद राणा, रामगोपाल आर्य आदि ने कहा बिजलीघर बनने से क्षेत्र की जनता को लाभ होगा। बिजली समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें