फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल के छात्रों ने सोमवार को नगर के मुख्य मार्गों से वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता रैली निकाली। रैली स्कूल परिसर में हुई। जहां पर बच्चों को वन्य जीव संरक्षण के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा, वन्य जीव विशेषज्ञ जीएस खुशारिया, वन रक्षक संजय, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल और वन दरोगा आशू चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली दिल्ली रोड, कोताना रोड, गांधी रोड, नेहरू रोड, संजय मूर्ति रोड, बिनौली रोड, अमीनगर सराय रोड से होते हुए वापस स्कूल परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान स्कूली बच्चे पोस्टर, स्लोगन के माध्यम से बाघ बचाओ का संदेश दिया। इसके बाद हुई गोष्ठी में वन्य जीव विशेषज्ञ जीएस खुशारिया ने कहा कि बाघ के अचानक सामने आ जाने पर घबराना नहीं चाहिए और न ही भागना चाहिए। हाथ उठाकर एकदम सीधे खडे़ हो जाना चाहिए। कक्षा चार की छात्र शिवम सरोहा, अनुभव तोमर ने बाघों को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ओपी शर्मा, मुक्ति, रूपाली सैनी, रविन्द्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें