फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर पास में जलभराव होने से अधिकांश ट्रेन लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर दूसरे दिन भी अंडर पास में अत्यधिक पानी भरने से अधिकांश ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट रहीं। शनिवार को बड़का हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक जमीन मेें धंसने से घंटों ट्रेन खड़ी रही थी। आक्रोशित लोगों ने हंगामा भी किया था और पानी निकासी की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने अंडर पास तो बना दिए, लेकिन बरसात में जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया। नतीजतन बरसात होते ही अंडर पास तालाब में तब्दील हो जाते हैं और उनमें 10 से 12 फुट तक पानी भर जाता है। असारा, जिवानी व बड़का हाल्ट के पास बने अंडर पास मेें अब भी 8 से 10 फुट पानी भरा है, इस कारण इनसे जुड़े गांवों के ग्रामीणों का गांव से बाहर आना-जाना बंद हो गया है। शनिवार को अत्यधिक पानी भरने से बड़का हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक जमीन में धंस गया था और शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन घंटों वहां खड़ी रही थी। आक्रोशित लोगों ने पानी निकासी कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। बाद में रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक को दुरुस्त कर ट्रेन को वहां से रवाना किया था।
उधर, दूसरे दिन रविवार को भी अंडर पास मेें पानी भरने की वजह से कोई हादसा न हो, इसके चलते अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 40 से 50 मिनट लेट रहीं, जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, बड़का, हिलवाड़ी आदि गांवों के ग्रामीण स्टेशन पर पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक अयूब खान को शिकायती पत्र देते हुए अंडर पास मेें भरे पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग उठाई। इस दौरान अक्षय चौहान, इरफान प्रधान, जमील, शौकीन, अयूब, राकेश, धर्मवीर, इंतजार, शौकत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें