बागपत। तेजस सैनिक एकेडमी में बृहस्पतिवार को स्टेट गेम्स का शुभारंभ पूर्व विधायक स्वर्गीय चंद्र सिंह के पौत्र गौरव कुमार ने किया। पहले दिन कबड्डी और एथलेटिक के मैच खेला गया।
चांदीनगर मार्ग स्थित तेजस एकेडमी में ट्रेडिशनल फेडरेशन की ओर से स्टेट गेम्स का शुभारंभ हुआ। पहले कबड्डी और दौड़ के साथ खेलों शुरूआत की गई। तेजस एकेडमी के अध्यक्ष अरुण कुमार ढाका ने बताया कि अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों खेलों में भाग लिया। अंडर-14 में तेजस एकेडमी ने खेड़ा हटाना की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 में बिजरौल की टीम ने मेरठ जनपद ढहार क्लब की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में निखिल ढाका, 1500 में विपिन कुमार प्रथम रहा। इस दौरान कृष्णपाल, शौकीन पाल आर्य, योगेंद्र सिंह, अमित कुमार, जितेंद्र पंवार, सर्वेश, वसीम अकरम का विशेष सहयोग रहा।