फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली के प्रकरण में बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के एवज में की जा रही अवैध वसूली के मामले में बीडीओ ने प्रकरण मेें जांच बैठा दी है, क्योंकि अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया और ग्रामीणों ने भी कंप्यूटर आपरेटर पर सचिवों के गोपनीय पासवर्ड के जरिए लोगों से अवैध वसूली का आरोप लगाया। बीडीओ ने जांच कमेटी को जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों ने ब्लाक पर पहुंचकर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर ब्लाक पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने कहा उन्हें जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर 15 से 20 दिन तक ब्लाक मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन उनके प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। जिन लोगों के जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाएं जा रहे हैं, उनसे छपरौली रोड स्थित एक प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर द्वारा जमकर अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उक्त प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर के पास ब्लाक पर तैनात अधिकांश सचिवों को गोपनीय पासवर्ड हैं और उसके सहारे लोगों से प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 500 से 1200 रुपयों की अवैध वसूली कर रहा है। लोगों ने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से भी शिकायत की। इस मामले में बीडीओ प्रेमचंद ने जांच बैठा दी और एक कमेटी गठित की है जो प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के लिए संस्तुति भेजेगी। जांच कमेटी मेें एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह, एडीओ पंचायत रणधोल व जेई सुनील सोलंकी शामिल है। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा उक्त प्रकरण की जांच बैठा दी। अवैध वसूली बर्दास्त नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें