बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें रसायन विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्नों को प्रतियोगिता में शामिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में रसायन विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया, ताकि छात्र-छात्राएं रसायन विज्ञान को अच्छी तरह समझ सकें और पढ़ सकें। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में ओएमआर सीट का प्रयोग उत्तर बुक के रूप में किया । ओएमआर सीट के बारे में अभी से बच्चों को जानकारी रहने से उन्हें अन्य प्रयोगात्मक परीक्षाओं, स्नातक में आने के बाद परीक्षाओं के दौरान कई परेशानी नहीं रहती। सीनियर वर्ग में प्राची प्रथम, अदिति द्वितीय व राकेश तृतीय रहा, जबकि जूनियर वर्ग में विनीत प्रथम, पंकज द्वितीय और आरती तृतीय रही। विजेताओं को डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने सम्मानित किया।