फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया तीन सड़कों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने किया तीन सड़कों का निरीक्षण
विज्ञापन

बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बड़ौत क्षेत्र के मलकपुर, बोहला, कोताना में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निरीक्षण किया। सड़क की लागत और मानकों को सही प्रकार से देखा गया। छुटपुट कमियां मिलीं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अफसरों की टीम के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी कोताना, मलकपुर और बोहला की तीन सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे। अवर अभियंताओं से निर्माण के मनाकों की जानकारी ली। वहीं उन्होंने लोगों से भी निर्माण के बारे में बातचीत की। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया जहां भी उन्हें कमी नजर आए उसे तुरंत सही कराएं। कोई भी लापरवाही न बरती जाए। सीडीओ ने बताया कि सड़क सही बनी थी। कोई बड़ी कमी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें