अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की नानकपुरी मोहल्ले में चल रहे योग शिविर में प्रशिक्षक ने योग क्रियाएं कराईं। जिला योग युवा प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि योग समस्त रोगों को दूर करता है। मानसिक तनाव खत्म हो जाता है। इससे आध्यात्मिक बल बढ़ता है। योग हमारी प्राचीन धरोहर है इसको हम सब को नियमित अभ्यास करना चाहिए। योग प्रचारक विनेश कुमार ने योग की विभिन्न क्रियाएं कराई। डॉ. दीपक जैन, रोजूद्दीन, डॉ. सुरेश, प्रवीण कुमार, हरिओम, प्रिंयाशु, सुधांशु, अंजू, डौली, संजय कुमार, राजेश, अमित, अनिल मौजूद रहे।