बड़ौत (बागपत)। नगर व क्षेत्र में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छपरौली रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई और अमनो-अमान के लिए दुआ मांगी गई।
नगर में सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ईद की मुबारकबाद देते दिखाई दिए। छपरौली रोड पर स्थित ईदगाह में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की और अमनो-अमान की दुआएं मांगी। ईदगाह पर नमाज इमाम आरिफ उल हक ने अदा कराई। नगर की अन्य मस्जिदों मेें भी ईद की नमाज अदा की। इसमें पूर्व विधायक साहब सिंह, रालोद नेता अश्वनी तोमर, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, सभासद ललित जैन, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, डॉ. इरफान मलिक, जमीरुद्दीन अब्बासी, रणधीर प्रधान आदि ने ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से एडीएम लोकपाल सिंह, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे। नमाज को देखकर प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया। शामली से आने वाले वाहनों को अमीनगर सराय रोड व दिल्ली से शामली जाने वाले वाहनों को पूर्वी यमन नहर की पटरी से भेजा।