फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा पहुंचे बीडीओ, जलनिकासी के लिए आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। दाहा गांव में तालाब की खुदाई और पानी निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों की चल रही भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। देर शाम बीडीओ बिनौली धरने पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि जब तक डीएम गांव में पहुंचकर समस्या का निवारण नहीं करते, आंदोलन समाप्त नहीं होगा। दूसरी तरफ गांव की भौरा पट्टी में जलनिकासी को लेकर भी ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गवाड़ और भौंरा पट्टी पर तालाब ओवर फ्लो होने के कारण वर्षों से जल भराव की समस्या बनी हुई है। इस कारण गांव में गलियों में तालाब का गंदा पानी भरा रहता है। इस कारण दोनों मोहल्ले के सैकड़ों लोग परिवार नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा बार बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी समस्या को दूर करने में रुचि नहीं ले रहे हैं । इससे सैकड़ों ग्रामीण परेशान हैं।
दूसरी तरफ गर्मी अधिक होने के कारण भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों की हालत बिगड़ने लगी है। रविवार को शाम के समय बिनौली बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी गांव में पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से मिले। उन्होंने कहा धरना समस्या का समाधान नहीं है, लेकिन ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा जब तक डीएम उनके बीच आकर इस समस्या को नहीं देखेंगे, तब तक वह धरने को समाप्त नहीं करेंगे। उस दौरान सुरेंद्र राणा, प्रवीन राणा, देवेंद्र राणा, उदल राणा, ऋषिपाल राणा, राजेश राणा, बिजेंद्र सिंह राणा, रघुनाथ खलीफा, कृष्णपाल, बलराम, सत्येंद्र, लाला, ओमबीर, ओमपाल, इकबाल, यासीन, मनव्वर, अख्तर, गफ्फार, रामपाल, शहजाद, फैजान, संजय, चरण सिंह, फरीदा, मेहमूदन, शहनाज, शकीला, समीना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


चल रहा खुदाई का कार्य: प्रधान
दाहा। ग्राम प्रधान सुशील कुमार का कहना है कि दूसरे तालाबों की खुदाई का कार्य हो चुका है, इस बार इस तालाब की खुदाई होगी। ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। उनके ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद हैं। उनके लिए पूरा गांव एक समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें