बिनौली (बागपत)। सतगामा क्षेत्र की आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए रविवार को नामांकन पत्र भरने का काम शुरू हुआ। कुल 22 नामांकन पत्र जमा हुए जो सभी वैध पाए गए।
चुनाव अधिकारी पूर्व प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के लिए रविवार को नामांकन पत्र जमा हुए। अध्यक्ष पद के लिए करण सिंह और ऋषिपाल तवर, प्रबंधक पद के लिए कुलदीप, भानुप्रकाश और रणवीर, कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक, राजपाल और गिरवर सिंह ने नामांकन पत्र जमा किए। उपाध्यक्ष पद के लिए यशवंत और जयभगवान, उप प्रबंधक पद के लिए राजवीर और सुरेंद्र ने नामांकन पत्र जमा किए। इसके अलावा सदस्य पद के लिए धर्मपाल, सुरेंद्र, राम भजन, खुशीराम, बिजेंद्र , सुरेंद्र, सुरेश, जय भगवान, रणबीर, सुरेंद्र, कंवर पाल, रामानंद आदि ने नामांकन पत्र जमा किए।
चुनाव अधिकारी ने बताया समिति के विभिन्न पदों के लिए 22 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए, जो सभी जांच के दौरान सही पाए गए। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद आपत्ति प्राप्त की जाएगी और आपत्ति का निस्तारण भी उसी दिन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 तारीख को नामांकन वापसी और 27 तारीख को मतदान होगा। नामांकन के समय कॉलेज में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।