स्ट्रीट लाइट लगाते वक्त लाइनमैन
खंभे से गिरा, घायल
बड़ौत। कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तीन दिन पूर्व लाइनमैन स्ट्रीट लाइट लगाते समय खंभे से गिर गया था। लेकिन सूचना के बाद भी उससे आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है। इससे संविदा कर्मचारियों मेें आक्रोश है।
घायल संविदा कर्मचारी विनय शर्मा एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात है। तीन दिन पूर्व वह कार्यालय पर खंभे पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट लगा रहा था। तभी अचानक वह खंभे से गिर गया और उसका पैर टूट गया। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी उसकी आर्थिक मदद नहीं कर रहे हैं। इससे उनमें आक्रोश है। उन्होंने जल्द आर्थिक मदद न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर सुभाष, नरेंद्र, राजीव, पीतम, धर्मेंद्र शामिल रहे।