फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंद्रावली नहर की सही ढंग से सफाई कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर मेें कोताना रोड पर रविवार को क्षेत्र के किसानों की बैठक हुई। इसमें खंद्रावली नहर की सफाई कराने और नियमित रूप से पानी छोड़ने की मांग उठाई। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा खंद्रावली नहर की ठीक प्रकार से सफाई नहीं कराई गई है। हर साल सफाई के नाम पर विभागीय अफसरों द्वारा खेल कर दिया जाता है। इस कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता। नहर की पटरी भी जर्जर हालत में है। इसकी मरम्मत के लिए कई बार सिंचाई विभाग के अफसरों को शिकायती पत्र भेजा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि नियमित रूप से सफाई न होने और पानी न छोड़ने के कारण किसानों की फसल हर साल सूख रही है। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों पर कुछ लोगों के साथ मिलीभगत कर अवैध कुलाबा संचालित करने का भी आरोप लगाया। साथ ही मामले में जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में सुधीर, सुरेंद्र सिंह, जयपाल, कुशल पाल, देवेंद्र, प्रकाश, धर्मवीर, नीरज, संजीव आदि रहे। उधर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता वीरपाल पंवार का कहना है कि जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें