फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्तु विज्ञान विभाग के प्रवक्ता को निलंबित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में शनिवार को प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमेें शिक्षण कार्य मेें लापरवाही करने पर जंतु विज्ञान विभाग के प्रवक्ता को निलंबित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता और मंत्री योगेंद्र सिंह सोलंकी के संचालन में हुई बैठक में शिक्षण कार्य में लापरवाही करने, महाविद्यालय से अनुपस्थित रहने, परीक्षा कार्यों मेें सहयोग न करने, राष्ट्रीय पर्वों का सम्मान न करने, सरकारी पत्राजातों से छेड़छाड़ करने और छात्र हितों के साथ खिलवाड़ करने आदि के आरोप में जंतु विज्ञान विभाग के प्रवक्ता हरीश वीर सिंह को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए मंत्री योगेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की । बैठक में उपाध्यक्ष बुद्ध सिंह, उपमंत्री श्योदान तोमर, सदस्य देवेंद्र सिंह, वीरेश तोमर, हरवीर सिंह, वीरपाल सिंह, प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह, अशोक चौधरी, डॉ. एसके द्विवेदी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें