फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंडेकर के बताए मार्ग पर चलें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर मेें शनिवार को विभिन्न संगठनों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई और युवाओं से डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
नगर पालिका में सभाकक्ष मेें चेयरमैन अमित राणा, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ लिपिक कपिल, मौसम अली, सुनील, पोपीन, सुरेंद्र ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्री रवि दास छात्रावास बड़ौली रोड पर श्री रवि दास महासभा के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम डॉ. साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नंद लाल सिंह, हरवीर सिंह एडवोकेट, शिवकुमार कटारिया, मांगेराम, इंद्रपाल, राजेंद्र, संजय, रामफल, उम्मीद, राजीव, संजय, सूरजभान शामिल रहे। गुराना रोड स्थित आंबेडकर स्कूल में स्कूली बच्चों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सभासद ललित जैन, नीटू कुमार, जितेंद्र भारती, बाबू श्याम, राजेंद्र कुमार, जाहिद सैफी, सूरजमल शामिल रहे। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी डॉ साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी, दीपक शर्मा, रूपक, विजय, विवेक, दिपांशु, अंकित चौधरी उपस्थित रहे।
बिनौली क्षेत्र मेें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति बिनौली व सर्वजन कल्याण संस्था दरकावदा के संयुक्त तत्वावधान मेें बाबा साहेब की शोभा यात्रा बैंडबाजों के साथ मनमोहक झांकियों के साथ निकाली । इसका शुभारंभ प्रधान संजय, पूर्व प्रधान महावीर दरकावदा, थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने किया। इसमें प्रधान अनिल, बिजेंद्र, लक्ष्मण, ब्रहानंद जाटव, प्रधान जरीफ कुरैशी, अध्यक्ष ओमवीर, बिजेंद्र कुमार, दिनेश, नरेंद्र, डॉ. वीरेंद्र, अरुण कुमार विनोद, ब्रजमोहन, आनंद, भूषण, धर्मवीर, गौतम, शेखर, राकेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरनावा मेें भी प्रधान जरीफ प्रधान, सचिव रविंद्र कुमार, दिनेश, अनिल, सत्येंद्र, मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, महामंत्री राजीव धामा, सत्यवीर, सुधीर, क्षितिज, कुलश्रेष्ठ, अनीस, शानू कुरैशी आदि ने डॉ. आंबेडकर को याद किया । उधर बिनौली की गुरुकुल इंटरनेशनल, एमजेएम पब्लिक, जय पारस पब्लिक स्कूल, चौधरी दिलीप सिंह इंटर कॉलेज, ग्रीन जूनियर हाईस्कूल, पर्ल ग्लोबल एकेडमी में भी डॉ साहेब के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें