बागपत। बदले मौसम ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। पहले ही बारिश ने सैकड़ों किसानों को नुकसान पहुंचा दिया। मंगलवार को दोबारा से मौसम बदला तो किसानों के माथे पर चिंता की लकीर बन गई। दोपहर में मौसम साफ था, लेकिन शाम को अचानक तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। उन किसानों को सबसे ज्यादा टेंशन हो रही है जिनकी फसल पककर तैयार है। जो किसान कटाई कर रहे हैं वह भी चिंता में हैं।
थानाध्यक्ष की सूज बुझ से फसल जलने से बची
चांदीनगर। चमरावल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अनिल की गेहूं की फसल में आग लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष राजेश भारती की सूज बुझ ने अन्य किसानों की सैकड़ों बीघा फसल को जलने से बचा लिया।