बड़ौत (बागपत)। खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग अकादमी में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें हरिद्वार के शिवालिक मेें संपन्न हुई खेल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में पदक झटकने वाले शूटरों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ खेल इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह तोमर ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी उज्जवल भविष्य बनाने का रास्ता है क्योंकि बहुत से युवा खेल कोटे से देश और विदेश मेें नौकरियां कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 19 से 21 मार्च तक हरिद्वार के शिवालिक में आयोजित चैंपियनशिप में अकादमी के निशानेबाजों ने 12 स्वर्ण, 8 रजत व पांच कांस्य सहित 25 पदक प्राप्त किए। रायफल के आईएसएसएफ चैंपियन ऑफ चैंपियन की मेन स्पर्धा में विवक तोमर ने द्वितीय और छायांक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेंज पर पहुंचने पर पदक विजेता शूटरों को राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह को सफल बनाने में परम, वंश, विवेक, सुमित, कुनाल, आदित्य, पंकज, सचिन, छायांक, मंटू, गुड्डन, प्रिंस, प्राची शामिल रहे।