बिनौली (बागपत)।
जौहड़ी स्थित बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर रविवार को तीन दिवसीय तृतीय चौधरी प्रताप सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कहा कि खेल ऐसी विद्या है जो खिलाड़ियों को ऊंचाई तक ले जाती है। उन्होंने जनपद के शूटरों से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।
तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का का शुभारंभ एसपी जयप्रकाश सिंह ने फीता काटकर और रेंज पर निशाना साधकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में एक से बढ़कर एक शूटिंग प्रतिभा है जो राष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव और देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल ऐसी विद्या है जो खिलाड़ी को ऊंचाई तक ले जाती है। उन्होंने जनपद के खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत कर अपने गांव व देश का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने डॉ. राजपाल सिंह के सफल प्रयासों की सराहना की।
इस प्रतियोगिता में प्रथम दिन मेरठ, बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद , नोएडा, मुरादनगर, मोदीनगर, सहारनपुर आदि स्थानों से करीब 200 शूटरों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कोच मृगेंद्र तोमर, मीना कुमारी, सचिन शर्मा, विरेश नैन, फरमान खान, हरिओम तोमर, सुमित पूनिया, रोहित श्योरान, कोमल व तनु चौधरी के निर्देशन में शुरू हुई। इसमें दस मीटर एयर राइफल पीप साइट स्पर्धा में विकास कुमार बड़ौत, दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ स्पर्धा में अर्पित तोमर बड़ौत, दस मीटर एयर राइफल पीप साइट एनआर स्पर्धा में अभयजीत मान नोएडा, दस मीटर एयर पिस्टल एनआर स्पर्धा में हिमांशु डागर बड़ौत, दस मीटर एयर पिस्टल वोमेन स्पर्धा में काजल, अदिति तोमर और मानवी जौहड़ी, दस मीटर एयर पिस्टल यूथ वोमेन स्पर्धा में डोली जाटव जौहड़ी, दस मीटर एयर राइफल ओपन साइट सब जूनियर मेन स्पर्धा में प्रभु दत्त शर्मा जौहड़ी सर्वाधिक अंक लेकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाए हुए हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन सांई प्रशिक्षक नीतू श्योरान ने किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्षा तोमर, डॉ. अदिति शर्मा, भास्कर दत्त शर्मा, राजेंद्र पाल सिंह, ओमपाल सिंह, सोहन प्रधान, जगवीर सिंह, रविदत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।