चांदीनगर (बागपत)। वर्तमान समय में क्षेत्र में आम के पेड़ बौर से लदे हैं, लेकिन मौसम में बदलाव देखकर आम उत्पादकों की नींद उड़ी है। पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन ने बताया क्षेत्र को आम बेल्ट घोषित किया जाना चाहिए, लेकिन किसी का ध्यान नहीं है। वर्तमान समय में रटौल क्षेत्र में आम के पेड़ बौर से लदे हैं। इससे आम के बाग के मालिक खुश नजर आ रहे थे, लेकिन मौसम ने करवट बदली तो किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। पूर्व सिंचाई मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. मैराजुद्दीन ने कहा काफी समय से रटौल क्षेत्र को आम बेल्ट घोषित कराने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध पूर्व की सरकारों में सिंचाई मंत्री से मिल चुके। आम उत्पादक किसान उद्यान विभाग से उपेक्षित है। समय पर कोई भी बीमारियों की जानकारी नहीं दी जाती है। वह डीएम, एडीएम और सिंचाई मंत्री से मिलेंगे।