एडीओ को साैंपी न्याय पंचायतों की जिम्मेदारी
बड़ौत। खंड विकास मुख्यालय पर शुक्रवार को बीडीओ ने सहायक विकास अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बीडीओ ने सभी एडीओ को न्याय पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी और प्रदेश सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बीडीओ प्रेमचंद ने एडीओ पंचायत रणधोल, एडीओ आईएसबी जयपाल, एडीओ समाज कल्याण यशपाल और एडीओ कृषि तेजपाल चौहान को ब्लाक के तहत पड़ने वाली नौ न्याय पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना, शादी अनुदान योजना एवं पेशन की समीक्षा के साथ-साथ गांवों में मनरेगा योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में बनाएं जा रहे शौचालय व खुले में शौच जाने वालों की निगरानी की जिम्मेदारी दी।