शिक्षक नेता का धरना जारी
बड़ौत। विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को भी शिक्षक नेता तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
शिक्षक नेता जितेंद्र तोमर का कहना है कि आए दिन रोडवेज बसे तहसील के पास स्थित पैट्रोल पंप के पास खड़े होकर सवारियों भरते हैं। इस कारण हाईवे पर जाम लग जाता है। उन्होंने बावली चुंगी स्थित रोडवेज विभाग की भूमि की दोबारा नाप तौल कराकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने, सिरसली गांव स्थित तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग उठाई। साथ ही शिक्षा विभाग के अफसरों पर आरोप लगाया कि पेपर वायरल के बहाने विभागीय अधिकारी बोर्ड परीक्षा में फर्जी शिक्षकों की नियुक्त के मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी जांच की जाए। उन्होंने मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।