दोघट (बागपत)। चौगामा प्याऊ पर समस्याओं को लेकर किसान अधिकार आंदोलन के तत्वावधान में हुई पंचायत में निर्णय लिया कि दो अप्रैल को बड़ौत तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
चौबीसी चौधरी सुभाष की अध्यक्षता में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसान बढ़े बिजली के बिल न तो अदा कर सकते हैं और न ही करेंगे। घरेलू बिजली के बिल 100 रुपये और नलकूप के बिल 35 रुपये प्रति हार्स पॉवर लिए जाए। पंचायत में किसी अधिकारी के न पहुंचने पर किसानों ने रोष जताया। निर्णय लिया सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में दो अप्रैल को बड़ौत तहसील धरना दिया जाएगा। संचालन विक्रम आर्य ने किया। इसमें गुलाम मोहम्मद जोला, रामफल, शशिकांत राणा, योगेंद्र राणा, इकबाल कवि, ब्रह्म सिंह प्रधान, मल्लू, कय्यूम, साहब सिंह, जयवीर मलिक, यशपाल चेयरमैन, बिजेंद्र, ओमकार ठेकेदार, यशपाल राणा, ब्रजपाल राणा, हरेंद्र डायरेक्टर, जोगेंद्र, रणधीर आदि रहे।