फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव आज.....

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को पोलिंग पार्टी को मतदान कराने के लिए प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षण में सहायक निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टी को निष्पक्षता से मतदान कराने की शपथ दिलाई। उधर दूसरे दिन भी ग्राम प्रधान के नेतृत्व में तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने चुनाव में फर्जी मतदान होने की आशंका जताकर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग उठाई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी तेजपाल चौहान ने बताया कि कोताना गांव के वार्ड नंबर 3 में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य के पद चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी ताहिर, मनीष और धीर सिंह चुनावी मैदान में है। कुल 392 वोट हैं। सुबह सात बजे से सांय: पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया कराई जाएगी, जबकि 24 फरवरी को ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना होगी। उन्होंने पोलिंग पार्टी को निष्पक्षता से मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया। आधार कार्ड सहित अन्य पहचान पत्रों से मतदान कराएं। चुनाव के लिए नायाब तहसीलदार वसीम अहमद को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुधवार को ग्राम प्रधान बालेश्वर के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील पहुंचे और चुनाव को निष्पक्षता से कराने और फर्जी मतदान पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा प्रधान ने चुनावी माहौल से अवगत कराया है। चुनाव में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। चुनाव को निष्पक्षता से ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें