फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली की शिक्षण संस्थाओं में सुभाष जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई । जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच ने नेता की जयंती मनाई। इसमें वक्ताओं ने नेताजी के जीवन से छात्र-छात्राओं को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसमें प्रोफेसर बलजीत आर्य, डॉ. अनिल आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, डॉ. सुनील आर्य, नितिन शर्मा, चंद्रवीर सिवाच आदि ने विचार व्यक्त किए। ग्वाली खेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज, चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज, तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल, फजलपुर के पर्ल ग्लोबल एकेडमी, गांवडी के श्री राजेश पायलट जूनियर हाई स्कूल, बुढ़ेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, धनौरा सिल्वरनगर के इंटरमीडिएट कॉलेज, जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली, एमजेएम पब्लिक स्कूल जिवाना, बिजवाड़ा के प्राइम दा स्कूल, बरनावा के लाक्षागृह गुरुकुल, ज्ञान सागर गुरुकुल, आदर्श पब्लिक जूनियर हाई स्कूल आदि शिक्षण संस्थाओं में सुभाष जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती धूमधाम से मनाई और उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर बल दिया। इसमें जिला संयोजक ओमवीर सिंह, सतीश तोमर, अंजू तोमर, सर्वेश देवी, फिरोज, सतीश चंद जैन, शहजाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें