बागपत/रमाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रमाला चीनी मिल में दौरे के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंकी। भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा यूपी और केंद्र की भाजपा सरकार एतिहासिक कार्य करा रही है।
बृहस्पतिवार को रमाला, तुगाना, किरठल समेत दर्जनभर से अधिक गांव में सभाएं कीं। विधायक ने कहा चीनी मिल का विस्तारीकरण किसान हित में बड़ा कदम है। सरकार के इस कार्य से किसानों को बड़ा लाभ होगा। भोपाल सिंह, राजपाल सिंह डायरेक्टर, सहदेव सिंह, मास्टर राजकुमार, पंकज शर्मा मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक महामंत्री अमित जैन के प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से 23 दिसंबर को रमाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में पहुंचने की अपील की। दूसरी तरफ रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौरीपुर, बसा टीकरी, सलावतपुर खेड़ी, खट्टा प्रहलादपुर, मेवला, बालैनी गांव में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, सुदेश चौहान, महेश अग्रवाल, मनोज सिंघल, देवेंद्र मित्तल, डॉ. सुभाष त्यागी, राजपाल सूद, रामकुमार शर्मा, मनोज पहलवान, भीम पहलवान, अमित मानव, सभासद राजीव गोयल, सभासद कुलदीप, सभासद अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बागपत, जिवानी, मलकपुर, सिनौली, बड़ौली, ट्यौढ़ी, शिकोहपुर में जनसंपर्क किया। इसमें रविंद्र राठी, राकेश जैन, मोहन वेदी, अजय गोयल, सूरजपाल, कौशल त्यागी, सुदेश चौहान, सोनिया, चौधरी, भूपेंद्र चौहान, चंद्रवीर तोमर, नरेश वर्मा मौजूद रहे।
सीएम से करेंगे बकाया भुगतान की मांग
छपरौली। कस्बे के मिडिल स्कूल परिसर में किसानों की पंचायत हुई। इसमें 23 दिसंबर को रमाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देने वाले ज्ञापन में शामिल की जाने वाली मांगों पर मंथन किया । मलकपुर चीनी मिल द्वारा गन्ने का बकाया भुगतान तत्काल दिलाने की मांग की । किसानों ने कहा मलकपुर मिल पर किसानों का 203 करोड़ पहले सत्र का भुगतान एवं 120 करोड़ इस सत्र का भुगतान बकाया है किसानों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि उन्हें अब पिछले सत्र का भुगतान तत्काल कराया जाए और नए सत्र का भुगतान हर 14 दिन कराया जाए। छपरौली क्षेत्र को हरियाणा से जोड़ने वाला पुल तत्काल बनवाया जाए, इससे क्षेत्र के लोगों को हरियाणा आने जाने में सुविधा हो सके और उनके लिए विकास के नए द्वार खुल सकें। इसकी अध्यक्षता चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष चौधरी ने की। संचालन यशपाल सिंह ने किया। इसमें गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह, जय वीर सिंह, मास्टर बलवान सिंह, डॉ अमित खोखर, कालूराम, सुनील कुमार, रामेंद्र डायरेक्टर, ऋषि पाल, प्रेम सिंह, उदयवीर. भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र लोकेंद्र आदि रहे।