बागपत। यूपी बोर्ड की परीक्षा छह दिसंबर को शुरू होगी। इस बार फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के दौरान आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया है। ऐसा न करने पर उसे परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है।
जिले में इस बार 37489 विद्यार्थी इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा में बैठेंगे। 47 केंद्रों पर परीक्षा होगी। केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यूपी बोर्ड ने परीक्षा के दौरान आधार कार्ड लाना जरूरी कर दिया है। कोई छात्र जानकारी होने के बाद बावजूद आधार नहीं लाया तो उसके परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया विद्यार्थियों के लिए आधार को जरूरी कर दिया गया है। परीक्षा के दौरान जरूर लाना पड़ेगा। कोई मजबूरी हो जाती है तो इसके लिए रास्ता निकाला जाएगा।