बागपत। खेल कार्यालय में एक दिवसीय जूनियर वर्ग की जिला कुश्ती, कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कबड्डी में स्टेडियम ए और वॉलीबाल में स्टेडियम ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेत्री प्रियंका आर्य और जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कुश्ती के 45 केजी में सावेज प्रथम, सुमन द्वितीय और सुहेल तृतीय रहा। 48 केजी में गुलशन प्रथम, नदीम द्वितीय एवं दीपक तृतीय स्थान प्राप्त किया। 51 केजी में मोहित प्रथम, अर्जुन द्वितीय एवं शान मोहम्मद तृतीय रहा। 55 केजी में अमन प्रथम, सलमान द्वितीय एवं परवेज तृतीय रहा। 60 केजी में पंकज प्रथम, कुलदीप द्वितीय और प्रशांत तृतीय रहा। 65 केजी में मोहसिन खान प्रथम, अंकुर द्वितीय एवं अश्वनी तृतीय रहा। 71 केजी में आशीष प्रथम, विनीत द्वितीय एवं विजय तृतीय रहा। 80 केजी में रवि नैन प्रथम, आदर्श द्वितीय एवं प्रशांत तृतीय रहा। 92 केजी में मुकुल प्रथम, कवि द्वितीय एवं आर्यन रहा। 110 केजी में सन्नी प्रथम, संदीप द्वितीय एवं अभिषेक रहा।
कबड्डी प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया। इसके सेमी फाइनल में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल और स्टेडियम बी के बीच खेला गया। मैच में स्टेडियम बी 33-11 अंक से विजयी रहा। दूसरा सेमी फाइनल स्टेडियम ए और जिवाना क्लब के बीच हुआ। स्टेडियम ए ने 32-10 अंक से जीत दर्ज की। फाइनल मैच स्टेडियम ए और स्टेडियम बी के मध्य खेला गया, इसमें स्टेडियम ए ने 28-22 अंक से मैच जीता। वॉलीबाल प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भाग लिया। इसमें प्रथम सेमी फाइनल में जिवाना एवं चौधरी क्लब के बीच खेला गया, इसमें जिवाना 15-13, 15-08 अंक से विजयी रहा। दूसरा सेमी फाइनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और आईपीएस के मध्य खेला गया, इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 15-05, 15-07 अंक से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम और जिवाना के मध्य खेला गया, इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 25-17, 15-11 अंक से मैच को जीता। कुश्ती प्रतियोगिता में बिंदु खलीफा, बॉबी पहलवान, संजय और धर्मेंद्र कुमार कुश्ती प्रशिक्षक निर्णायक रहे। कबड्डी में सुनील वशिष्ठ, अभिमन्यु शर्मा, दीपक मान, रितिका सिंह, धीरज आदि निर्णायक रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजीव कुमार, लोकेंद्र सोलंकी, विपिन सोलंकी, डॉ. विनय सोलंकी, विपिन सोलंकी, अंशिका, अरविंद सोलंकी सचिव जिला वॉलीबाल संघ बागपत निर्णायक रहे। पंकज आर्या वॉलीबाल प्रशिक्षक, अर्जुन कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार का सहयोग रहा।