फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम का अपमान करने वाली महापौर का पुतला किया दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कॉलेज परिसर मेें इकट्ठा होकर मेरठ की मेयर के वंदेमातरम का अपमान करने पर प्रदर्शन किया। उधर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मेयर का पुतला फूंका और जल्द माफी न मांगने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को छात्र-छात्राएं डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी के नेतृत्व मेें एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। डायरेक्टर ने कहा राष्ट्र गीत का अपमान बर्दास्त नहीं होगा। चाहे अपमान करने वाला आदमी किसी भी पार्टी से हो या फिर कोई आम आदमी। यह भारतीय संविधान के खिलाफ है। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने कहा मेरठ की मेयर को जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली के नेतृत्व में महापौर का पुतला जलाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा मंच देश और राष्ट्र गीत का अपमान बर्दास्त नहीं करेगा। यदि जल्द ही महापौर ने माफी नहीं मांगी तो मंच के कार्यकर्ता आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में अंकित बड़ौली, सचिन वत्स, मधु सूदन, प्रवीण मलिक, कपिल, अमित, रोहित, शुभम, भीम, अखिल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें